टाटा खाद्य व्यापार में भी उतर सकती है
कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए टाटा ने कहा, "नाम में परिवर्तन, कंपनी के व्यापार में परिवर्तन को जाहिर करने के लिए किया गया है। कंपनी अधिक से अधिक पेयों के व्यापार के साथ ही संभवत: खाद्य व्यापार में भी उतरने जा रही है।"
टीजीटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीटर अस्वॉर्थ ने कहा कि कंपनी, 2015 तक पांच अरब डॉलर के बिक्री राजस्व और 15 प्रतिशत, ब्याज व कर पूर्व आय (बीआईटी) की उम्मीद लगाए हुए है।
कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष (2010-11) में प्रमुख चाय बाजार में वृद्धि और अमेरिका और रूस में अपने व्यापार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी, भारत में सभी पेय श्रेणियों में अपने विस्तार की भी योजना बना रही है।
टाटा ने कहा, "हम नए उत्पादों के उन्नयन में निवेश जारी रखेंगे। पेय कंपनी में कई सारे अभिनव उत्पाद होंगे और हम स्वास्थ्यकर और अच्छे स्वास्थ्य वाले उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"
टाटा ने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं के बीच पहुंचने के लिए अपने आपूर्ति चैनल को मजबूत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications