गोवा मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में समिति गठित
गोवा मेडिकल कॉलेज के डीन वी.एन.जिंदल ने सोमवार को बताया कि यह समिति रैगिंग मामले में जांच के बाद रैगिंग विरोधी समिति को अपनी रिपोर्ट देगी।
जिंदल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया,"घटना की जांच के लिए तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों की एक समिति बनाई है। यह समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट रैगिंग विरोधी समिति को देगी।"
गौरतलब है कि गोवा मेडिकल कॉलेज छात्रावास में पिछले बुधवार को नौ वरिष्ठ छात्रों पर नए छात्रों के साथ रैगिंग के आरोप लगने के बाद उन्हें छात्रावास से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications