महिला ने 3 बच्चों सहित कुंए में कूद कर जान दी
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कमलावती देवी (28) ने अपने तीन बच्चों सहित लालमटिया गांव में एक कुंए में छलांग लगा दी। चारों की मौत हो गई। बच्चों के नाम काजल (7), पायल (6), अमर (3) हैं।
कमलावती का पति संपूर्ण दास, जिले के चंद्रपुरा तापीय विद्युत संयंत्र में श्रमिक है। वह कथित रूप से अपनी पत्नी को परिवार चलाने के लिए पैसे नहीं दे रहा था।
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भूखमरी से जूझ रही एक महिला ने बोकारो जिले में ही अपने तीन बच्चों के साथ एक कुंए में कूद कर आत्महत्या की कोशिश की थी। तीनों बच्चों की तो मौत हो गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने महिला को बचा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications