सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुआ सेना का अधिकारी
सीबीआई के पुलिस अधीक्षक आर. उपासक ने सोमवार को आईएएनएस से बताया, "हमने रविवार को अपने शिमला स्थित कार्यालय पर पूछताछ के लिए कैप्टन विकल्प पुरोहित को सम्मन भेजा था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।"
गौरतलब है कि कैप्टन पुरोहित लाहौल एवं स्पीति जिले के कोक्सार में भारतीय सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एक शाखा 'जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स' (ग्रीफ) में तैनात है। शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने ग्राहक के रूप में छापा मारा था। जिसमें पुरोहित डीजल बेचते हुए पकड़े गए।
मनाली से लेकर सरचू तक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए यह डीजल बीआरओ के दीपक परियोजना के पास था।
अधिकारी ने बताया,"हम कैप्टन के आने का इंतजार करते रह गए, लेकिन वह पूछताछ के लिए नहीं आए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो सकती है।"
उपासक ने बताया कि कैप्टन को नकली ग्राहक बनकर पकड़ा गया। सीबीआई अधिकारियों ने छापे के दौरान खुद को लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार बताया था। नकली ग्राहकों ने पुरोहित से ईंधन की थोक बिक्री को लेकर बातचीत की थी। बाद में अधिकारियों ने मोल-भाव किए और कैप्टन को पकड़ लिया।
सीबीआई की टीम ऐसे अधिकारियों की तलाश कर रही है जो सेना का ईंधन खुले बाजार में बेचते हैं।
सीबीआई के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डीजल की आपूर्ति और खपत से जुड़े बीआरओ के दस्तावेज को ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications