राष्ट्रमंडल खेल : नए कलेवर में आधिकारिक वेबसाइट
वेबसाइट को नई शक्ल देने का काम हंगामा डिजिटल मीडिया ने किया है। नई वेबसाइट का पता-सीडब्ल्यूजीदेल्ही2010 डॉट ओआरजी है। इसे 19 अगस्त को लांच किया गया।
इसके माध्यम से राष्टमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी 71 देशों के खिलाड़ियों, अधिकारियों और जनता को हर एक सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया गया है।
इसमें ट्रैफिक से लेकर मौसम तक की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। साथ ही इसे सोशल मीडिया प्रोग्राम से भी सुसज्जित किया गया है।
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच होना है। इसमें 71 देशों के 4000 से अधिक खिलाड़ियों के शिरकत करने की उम्मीद है। इस आयोजन के दौरान लाखों खेल प्रेमियों के दिल्ली पहुंचने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications