ब्रिटेन को नहीं सौंपी जाएंगी साईंबाबा की पादुकाएं
एसएसएसटी के अध्यक्ष जयंत एम. ससाने ने आईएएनएस को बताया, "स्थानीय निवासियों एवं ग्रामीणों ने साईंबाबा की पवित्र पादुकाओं को लंदन भेजने पर आपत्ति जताई है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए हमने प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।"
ये पादुकाएं विमान से विशेष बक्से में सुरक्षा उपायों के साथ भेजी जानी थी। लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में 19 एवं 20 सितम्बर को दो दिनों के लिए साईंबाबा की पादुकाएं श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी जानी थीं।
लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में दो दिन चलने वाले इस आयोजन में ब्रिटेन एवं यूरोप के अन्य भागों से 25,000 से अधिक साईंबाबा के भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications