पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों में 24 की मौत (लीड-2)
दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके में सोमवार अपराह्न् एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। इसके परिणामस्वरूप नेशनल असेंबली के एक पूर्व सदस्य (एमएनए) सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इसके पहले, सोमवार सुबह कुर्रम एजेंसी में हुए एक अन्य आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वाना कस्बे में मस्जिद में विस्फोट उस समय हुआ, जब एमएनए के पूर्व सदस्य मौलाना नूर मोहम्मद वजीर मस्जिद में नमाज खत्म होने के बाद लोगों से मिल-जुल रहे थे। मौलाना वजीर के भतीजे सैयद नूर ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके चाचा की घटना में मौत हो गई है।
विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों को भय है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इसके पहले सोमवार सुबह कुर्रम एजेंसी में हुए एक अन्य आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सोमवार को एक अधिकारी ने बताया, "हमें सूचना मिली है कि यह विस्फोट एक जिरगा में हुआ। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।"
जियो टीवी के अनुसार तालिबान ने पूरे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बम विस्फोटों का अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications