पॉस्को और वेदांता पर पटनायक ने की प्रधानमंत्री से चर्चा

पटनायक ने आशा जाहिर की कि केंद्र सरकार दोनों परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दे देगी और आंध्र प्रदेश द्वारा निर्मित किए जा रहे पोलावरम बांध को लेकर राज्य की चिंताएं दूर करेगी।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पटनायक ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझे आश्वस्त किया है कि परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दे दी जाएगी।" पटनायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश को कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तीन परियोजनाओं को लेकर उड़ीसा की चिंताओं को दूर करें।

इसके बाद रमेश ने उड़ीसा भवन में पटनायक से मुलाकात की तीनों परियोजनाओं पर चर्चा की।

पटनायक ने रमेश से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और पास्को इस्पात संयंत्र के सामने पर्यावरण मंजूरी को लेकर खड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मैंने उन्हें यह भी बताया कि देश में यह सबसे अधिक विदेशी निवेश वाली परियोजना है।"

पटनायक ने कहा, "यह परियोजना न केवल राज्य के हित में है, बल्कि राजस्व पैदा करने के लिहाज से यह पूरे देश के हित में है।"

लेकिन पर्यावरण मंत्रालय ने वन अधिकार कानून के उल्लंघन के आधार पर पास्को परियोजना के लिए राज्य द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण पर रोक लगा दिया है।

पटनायक ने कहा कि उन्होंने वेदांता और पोलावरम बांध परियोजना पर भी प्रधानमंत्री से बात की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि उड़ीसा के नियामगिरि हिल्स से बॉक्साइट खनन की वेदांता की योजना लगातार लटकी हुई है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से वेदांता को इस काम के लिए न्यायिक मंजूरी मिल गई है।

पटनायक ने कहा कि राज्य के वन सचिव मंगलवार को दिल्ली आएंगे और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ राज्य की चिंता पर चर्चा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+