दिल्ली में अगस्त में दशक की सबसे अधिक बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस से बताया, "राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश जारी है। दिल्ली में इस महीने में 423.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 सालों में सबसे अधिक है।"
दिल्ली में अगस्त 2008 में 310.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 1961 में हुई सबसे अधिक 583.3 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड अभी तक कायम है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने अनुसार अगस्त में अगर इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो वर्ष के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
गौरतलब है कि राजधानी में इस मानसून के दौरान अभी तक 666.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 40 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications