पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 24 की मौत (लीड-1)
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वाना कस्बे में यह विस्फोट उस समय हुआ, जब एमएनए मौलाना नूर मोहम्मद वजीर मस्जिद में नमाज खत्म होने के बाद लोगों से मिल-जुल रहे थे। मौलाना वजीर के भतीजे सैयद नूर ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके चाचा की घटना में मौत हो गई है।
विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों को भय है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इसके अलावा सोमवार सुबह कुर्रम एजेंसी में हुए एक अन्य आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सोमवार को एक अधिकारी ने बताया, "हमें सूचना मिली है कि यह विस्फोट एक जिरगा में हुआ। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।"
जियो टीवी के अनुसार तालिबान ने पूरे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बम विस्फोटों का अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
