उड़ीसा में 3 नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस उपाधीक्षक ए.के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि चरमपंथियों को पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान दैतारी खनन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बादल उर्फ बिरशा (25), लक्षमण माझी (45) तथा बाबाजी उर्फ करुणा (35) शामिल है।
सिंह ने बताया कि भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडर बादल एक थाने पर हमला, पुलिस अधिकारी के अपहरण एवं एक व्यक्ति की हत्या सहित कम से कम एक दर्जन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अन्य दो नक्सली भी हत्या के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि क्योंझर जिला मुख्यालय राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से 235 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications