सपा करेगी 26 अगस्त को प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदशर्न

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसानों की खेती योग्य जमीन के जबरन अधिग्रहण और उनके खिलाफ हुई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 26 अगस्त को प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदशर्न का आह्वान किया है।

चौधरी ने कहा कि आगामी बुधवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदशर्न करके यमुना एक्सप्रेसवे व गंगा एक्सप्रेसवे जैसी सभी किसान विरोधी परियोजनाओं को रद्द करने, किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण न करने और दोषी प्रशासनिक अधिकारियोंे के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करेंगे।

प्रवक्ता के मुताबिक सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में धरना प्रदशर्न का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह अलीगढ़ में किसानों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झ्झड़प और गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी व एक किसान की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+