मुंबई : डेंगू के डंक से डॉक्टर की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय डा. राजन पलव जे.जे.अस्पताल समूह के ग्रांट मेडिकल कॉलेज में ईएनटी (कान, नाक और गला) के प्रोफेसर थे।
अस्पताल के डीन टी.पी.लहाने ने बताया, "वह बुधवार से बीमार चल रहे थे। जांच के दौरान उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई थी और हिन्दुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।"
लहाने ने बताया, "उन्होंने खुद को जे.जे.अस्पताल में भर्ती कराने से मना कर दिया था क्योंकि पहले से ही बड़ी संख्या में वहां रोगी भर्ती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications