केला देख निकलती है चीख, छूटता है पसीना
फ्रान डांडो नाम की इस महिला का दुर्भाग्य ही है कि उसके दो वर्षीय पुत्र हैरिसन को केले से बेहद प्यार है। ऐसे में डांडो को अपने पुत्र को केले खिलाने के लिए रबर के दस्ताने पहनने पड़ते हैं।
दक्षिणी इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स के हेस्टिंग्स की रहने वाली फ्रान ने समाचार पत्र 'द सन' को बताया,"मेरा बेटा बहुत छोटा है और यही कारण है कि मैं अपवाद में उसे केले खिलाने का काम करती हूं। लेकिन अगर कोई मेरे कमरे में केले को हाथ लगाता है तो मैं उस कमरे से भाग जाती हूं।"
फ्रान ने बताया कि हालांकि यह बेहद शर्मनाक है। डर को दूर करने के लिए उनके दोस्तों ने भी कई मर्तबा प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रान जब सात वर्ष की थी तब उसके भाई ने बिस्तर में एक केले को छुपा कर रख दिया था।
फ्रान ने कहा, "मैंने अपने बिस्तर के भीतर डरावनी और बदबूदार चीज छुपी देखी। मैं डर गई और मेरा शरीर पसीने से भींग गया। मैं डर से जड़वत हो गई थी। तब से लेकर आज तक केले को देखने के बाद मैं डर जाती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications