भीख मांगने से इंकार करने पर की बेटे की हत्या
पुलिस ने बताया कि नशे का आदि हो चुके 50 वर्षीय अशोक निषाद ने अपने पुत्र भोला निषाद की शुक्रवार को हत्या कर दी। उसने हत्या के बाद शव को घर में ही दफन कर दिया।
डोंगरगढ़ पुलिस थाने के प्रमुख विश्वास चंद्राकर ने आईएएनएस को बताया, "निषाद पिछले कुछ महीनों से अपने पुत्र को भीख मांगने के लिए मजबूर कर रहा था ताकि वह बेटे द्वारा भीख के रूप में मांगे गए पैसे से रोज शराब पी सके।"
भोला चौथी क्लास में पढ़ता था और वह अशोक का इकलौता बेटा था।
चंद्राकर ने बताया, "निषाद ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसे इस घटना को लेकर बहुत पछतावा है। उसने कबूल किया है कि वह अपने बेटे से बहुत प्यार करता था, लेकिन शराब के नशे में उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications