पाकिस्तान में विस्फोट, 7 मरे
इस्लामाबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के कुर्रम कबायली क्षेत्र में कबायली सरदारों की बैठक के दौरान हुए विस्फोट में सात लोग मारे गए।
सोमवार को एक अधिकारी ने बताया, "हमें सूचना मिली है कि यह विस्फोट एक जिरगा में हुआ। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।"
जियो टीवी के अनुसार तालिबान ने पूरे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बम विस्फोटों का अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications