भोपाल में ढाई करोड़ की लूट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम फायनेंस कंपनी के दफ्तर में सोमवार को करीब छह हथियार बंद लुटेरों ने धावा बोला। लुटेरों ने कंपनी के प्रबंधक व कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उन्हें धमका कर लॉकर की चाबी मांग ली।
इसके बाद लुटेरों ने लॉकर से सोना और नकदी समेट लिया और वहां से फरार हो गए। लूट की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी।
लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदर्श कटियार ने बताया कि लुटेरे हथियारों से लैस थे। लुटेरे लगभग 13 किलो सोना उठा ले गए हैं, जिसकी बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications