उड़ीसा में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प, 1 की मौत
पुलिस महानिरीक्षक (सेंट्रल रेंज) ललित दास ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस गोलीबारी में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उस वक्त गोलीबारी एवं लाठी चार्ज का सहारा लिया जब बगलपुर गांव (यहां से 20 किलोमीटर दूर) के निवासियों ने सड़क को जाम कर दिया।" उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हो गए।
दास ने कहा, "पुलिस ने गोलियां तब चलाईं जब प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला किया और पत्थराव किया। इस घटना में स्थानीय पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस एवं सरकारी अधिकारी घायल हो गए।"
ग्रामीणों के अनुसार 19 अगस्त को एक स्थानीय युवक गांव सड़क के समीप मृत पाया गया था।
ग्रामीणों का हालांकि कहना है कि उसकी हत्या की गई, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications