मामूली बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 7.53 और निफ्टी 12.85 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 7.53 अंकों (0.04 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,409.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,454.38 के ऊपरी और 18,371.02 के निचले स्तर पर पहुंचा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 12.85 अंकों (0.23 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,543.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,549.80 के ऊपरी और 5,519.40 के निचले स्तर पर पहुंचा।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.83 अंकों (0.84 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,887.03 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 92.43 अंकों (0.94 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,968.19 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी के शेयर मूल्य में 4.37 प्रतिशत, पीएसयू के शेयर मूल्य में 1.10 प्रतिशत और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) के शेयर मूल्य में 1.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें जिंदल स्टील (2.85 प्रतिशत), सिप्ला (2.22 प्रतिशत), भारती एयरटेल (2.16 प्रतिशत), ओएनजीसी (1.97 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (1.57 प्रतिशत) शामिल हैं।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें रिलायंस इंफ्रा (-2.36 प्रतिशत), आईटीसी (-2.09 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-2.03 प्रतिशत), एचडीएफसी (-1.73 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (-1.55 प्रतिशत) शामिल हैं।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1738 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1216 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+