दिल्ली में डेंगू के 69 नए मामले
एक अखबार में सोमवार को प्रकाशित एमसीडी के एक विज्ञापन के अनुसार पानी इकट्ठा हुआ पाए जाने पर जमीन मालिकों के खिलाफ 45,532 कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। पानी इकट्ठा हो जाने की वजह से मच्छर पैदा होते हैं।
विज्ञापन के मुताबिक, "कुल 6,125 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दिल्ली नगर निगम ने समाचार पत्रों में बीमारी से बचाव को लेकर सलाह जारी की है और लोगों से इसे लेकर आतंक न फैलाने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में एक विशेष टेलीफोन सेवा शुरू की है, जो सुबह आठ बजे से रात आठ बजे जारी रहेगी। टेलीफोन नं. 22307145 पर लोग इस बीमारी के बारे में राय ले सकते हैं।"
निगम ने कहा है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में 44,743 ऐसे मकानों का पता चला हैं, जहां मच्छरों का प्रजनन हो रहा है। दक्षिणी दिल्ली में डेंगू के सबसे अधिक 94 मामले सामले आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications