पैसे और बारिश की बूंदों से एलर्जी!
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक युवोने सिमोन नाम की इस महिला को मुद्रा के छूते ही शरीर में सूजन हो जाती है। सिमोन को बोतल बंद मिनरल वॉटर से भी एलर्जी है।
ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर वह खाती क्या है? वह छना हुआ पानी, दालें, भूरा चावल, गाजर और सेब खाकर जिंदा रहती है।
सिमोन अपने साथ हमेशा छाता रखती है। पानी बरसने की स्थिति में वह अपने सिर को खासतौर पर बचाती है और मुद्रा, पत्रिकाएं तथा किताबों को छूने के लिए हाथों में दस्ताने पहनती है।
सिमोन को इन वस्तुओं से जन्मजात एलर्जी नहीं है। आठ वर्ष की उम्र में उसमें एलर्जी के लक्षण दिखने लगे थे। चिकित्सकों का कहना है कि उन्होंने किसी एक व्यक्ति में इतनी वस्तुओं से एलर्जी का मामला नहीं देखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications