मलेशिया में भारतीय मूल का सांसद गिरफ्तार

समाचार पत्र 'स्टार' के अनुसार सिटीयावैन में रविवार को कुलसेगरन और उनके राजनीतिक सचिव पी. सुगूमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह को थाने में दाखिल होने की इजाजत नहीं देने पर हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस ने कहा कि थाने में हर व्यक्ति को घुसने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे। दोनों को हालांकि काफी देर बाद रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शनकारी कथित कुप्रबंधन को लेकर 'डिनडिंग इंडिया एसोसिएशन' (डीआईए) के सदस्य रविवार को पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराना चाहते थे।

गौरतलब है कि सिटीयावैन में हाल ही में एक तमिल स्कूल को अधिग्रहण करने की सरकार के कदम का विरोध किया जा रहा था। पिछले हफ्ते डीआईए और भारतीय समुदाय के अपील के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया।

'डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी' (डीएपी) के उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता कुलसेगरन ने कहा कि वह, सुगूमरान और डीआईए के अध्यक्ष पी. शनमुगन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे।

कुलसेगरन ने अज्ञात पुलिकर्मियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने हिरासत में सुगूमरान को पीटा।

कुलसेगरन ने कहा कि मनजंग के पुलिस अधिकारी मोहम्मद जामिल ओसमान ने गलती से हथकड़ी पहनाए जाने को लेकर माफी मांग ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+