राष्ट्रपति ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकमनाएं देती हूं।"
राष्ट्रपति ने कहा, "रक्षाबंधन प्यार, स्नेह और आपसी विश्वास का अनन्य प्रतीक है। इस त्यौहार ने सदियों से हमारे देश के भाइयों और बहनों के बीच के विश्वास और प्यार को प्रगाढ़ किया है।"
"मैं कामना करती हूं कि देश के सभी भाइयों और बहनों का प्यार उनके जीवन में समृद्धि लाए और हमारे देश के सभी वर्गो के लोगों के विकास में सहायक बने।"
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाइयों से अपनी रक्षा का वचन लेती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications