बर्खास्त पुलिस अधिकारी ने बस पर कब्जा कर पर्यटकों को बंधक बनाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध अपहृर्ता रोलैंडो डेल रोजारियो मेंडोसा अपनी बर्खास्तगी के फैसले की समीक्षा किए जाने और नौकरी बहाल करने की मांग कर रहा है। उसे जनवरी में पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया था।
मेंडोसा ने जिन पर्यटकों को राइफल की नोक पर बंदी बनाया है उनमें बच्चे भी शामिल हैं।
बस के चालक, एक फोटोग्राफर और एक टूर ऑपरेटर को भी बंधक बनाया गया है।
मनीला शहर के पुलिस प्रमुख रोडोल्फ मगतिबई ने कहा कि बंधक बनाने के तीन घंटे बाद तीन बच्चों सहित सात चीन पर्यटकों को मुक्त कर दिया गया।
हथियार बंद पुलिसकर्मियों ने बस को चारों ओर से घेर रखा है।
जबरन वसूली और उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद मेंडोसा को जनवरी में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उसने इसके खिलाफ एक अपील दायर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications