हैदराबाद में 10 अफ्रीकी गिरफ्तार
हैदराबाद। वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे कम से कम 10 नाइजीरियाई एवं उगांडा के नागरिकों को आंध्र प्रदेश पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पहले इस महीने दो नाइजीरियाई को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 10 नाइजीरियाई नागरिकों के घरों पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लिया। उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी हुमायूं नगर, मेहदीपत्तनम और टोली चौकी इलाकों में की गई। पुलिस ने विदेशियों के पासपोर्टों एवं वीजा के सत्यापन का अभियान भी चलाया है। पकड़े गए अफ्रीकी नागरिकों में अधिकांश छात्र हैं।













Click it and Unblock the Notifications