Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल में सड़क हादसों में अबतक 600 से अधिक की मौत

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक खस्ताहाल सड़कों, अप्रशिक्षित चालक, क्षमता से अधिक वजन लादने और तेज रफ्तार में वाहन चलाने की वजह से ये दुर्घटनाएं हुई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राज्यभर में बुधवार से अब तक हुई पांच दुर्घटनाओं में 72 लोगों की जान जा चुकी है।

इनमें दो बड़े हादसे शामिल हैं। जिसमें 22 महिलाओं सहित 39 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह मंडी जिले में बुधवार को यात्रियों से भरे एक ट्रक के खाई में गिरने से इतने ही लोग जख्मी हो गए थे। शिमला जिले में गुरुवार को एक बस के खाई में पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ें | जानें देश-दुनिया का हाल | पढ़ें मनोरंजन की खबरें

पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप कुमार सरपाल ने बताया, "हम यातायात नियमों में कड़ाई बरत रहे हैं। हमारा सभी राष्ट्रीय व राज्य के राजमार्गो पर यातायात नियमों को पालन करने पर जोर है। राज्यभर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 610 लोगों की मौत हो चुकी है।"उन्होंने कहा, "हमने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से टूटी हुई सड़कों के मरम्मत के लिए कहा है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।"

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पुलिस ने एक साल पहले ही टूटी हुई सड़कों की एक सूची पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी सालभर के भीतर इन सड़कों के मरम्मत में सक्षम नहीं है।

राज्य में विपक्ष और कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स ने कहा कि हाल में हुए हादसों ने फिर से एक बार सरकार की नाकामयाबी को उजागर किया है। उन्होंने कहा, "इन दुर्घटनाओं से एक फिर उजागर हो गया है कि सरकार ऐसे हालतों से निपटने में असक्षम है। साथ ही परिवहन अधिकारी और पुलिस भी क्षमता से अधिक भार लादने और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को रोकने में विफल रही हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+