'ग्राउंड जीरो' पर मस्जिद निर्माण नहीं होना चाहिए: मिस यूएसए
न्यूयार्क। अमेरिका में इस साल मिस यूएसए का खिताब जीतने वाली मुस्लिम युवती रीमा फकीह ने 9/11 के घटना स्थल 'ग्राउंड जीरो' पर एक इस्लामी केंद्र और मस्जिद के प्रस्तावित निर्माण का विरोध किया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' फकीह ने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान से सहमत हूं, जिसमें उन्होंने कहा था कि आस्था का अधिकार संवैधानिक है। परंतु मैं इससे भी पूरी तरह सहमत हूं कि मस्जिद का निर्माण विश्व व्यापार केंद्र के निकट नहीं होना चाहिए। हमें धर्म से ज्यादा उस त्रासदी (9/11) को लेकर ज्यादा भावनात्मक होना चाहिए, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।"
गौरतलब है कि 24 साल की फकीह मिस यूएसए हैं। वह लेबनानी मूल की हैं। वह फिलहाल लास वेगास में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications