पटना हवाई अड्डा को बंद करने की घोषणा!

पटना। पटना स्थित अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिदिन औसतन एक हजार लोग यात्रा करते हैं परंतु आवश्यक सुविधाओं के अभाव और रनवे के छोटा होने के कारण नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी है। हालांकि राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।

पटना स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे के छोटे रनवे के कारण डीजीसीए ने इसे बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। दो दिन पूर्व लोकसभा में भी नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पटना हवाई अड्डे की सुविधाओं पर चिंता जाहिर की थी। उल्लेखनीय है कि पटना हवाई अड्डे से प्रतिदिन 14 हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। इनमें एयर इंडिया, किंगफिशर तथा इंडिगो की तीन-तीन, जेट एयरवेज की चार तथा जेट कनेक्ट की एक उड़ान शामिल है। पटना हवाई अड्डे से प्रतिदिन औसतन एक हजार यात्री सफर करते हैं।

हवाई अड्डे के एक अन्य अधिकारी की मानें तो जल्द ही इस हवाई अड्डे से चार नई विमान सेवाएं भी शुरू होने वाली हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देखा जाए तो यहां से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। अधिकारी के मुताबिक पटना हवाई अड्डे पर एयर लैंडिंग को लेकर हो रही समस्या का जायजा लेने के लिए 23 अगस्त को एक सर्वेक्षण दल आ रहा है, जो सभी पहलुओं का अध्ययन करेगा। उन्होंने बताया कि यह दल पटना में एक सप्ताह तक रहकर मुख्य जगहों का सर्वेक्षण कर राज्य सरकार के अधिकारियों से बातचीत करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+