मोदी के लश्कर में 4 नए चेहरे
गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में चार नए सदस्यों को शामिल किया। इनमें प्रदीपसिंह जडेजा, वासुबेन त्रिवेदी, कानू भलाला और प्रफुल्ल पटेल शामिल हैं। चारों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
गुजरात की खबरें पढ़ें | जानें मौसम का हाल | पढ़ें सिनेमा की खबरें
नए सदस्यों के शमिल होने के साथ मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है। उल्लेखनीय है कि मोदी के दो मंत्रियों, अमित शाह और माया कोडनानी को इस्तीफा देना पड़ा था। महिला एवं बाल विकास मंत्री माया कोडनानी को गुजरात दंगों के मामले में गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना पड़ा था और गुजरात के गृह राज्य मंत्री अमित शाह को सीबीआई ने सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा है।













Click it and Unblock the Notifications