आस्ट्रेलिया में मतदान शुरू

ऑस्ट्रेलिया में मतदान शुरु
ऑस्ट्रेलिया में शनिवार सुबह आम चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है. इन चुनावों में ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री लेबर पार्टी की जूलिया गिलार्ड और लिबरल पार्टी के नेता टोनी एबट के बीच बड़ा ही क़रीबी मुक़ाबला है.दो महीने पहले ही केविन रड को लेबर पार्टी के प्रमुख के पद की दौड़ में हराकर गिलार्ड प्रधानमंत्री बनीं थीं.

ऑस्ट्रेलिया में क़रीब चार करोड़ मतदाता हैं और ये सभी शनिवार को अपने मत का प्रयोग करेंगे क्योंकि वहां मतदान अनिवार्य है.चुनाव अभियान के आख़िर में हुए एक सर्वे के मुताबिक लेबर पार्टी की नेता जूलिया गिलार्ड कंजरवेटिव पार्टी के नेता टोनी एबॉट से थोड़ा आगे ज़रुर हैं लेकिन एक अन्य सर्वेक्षण में दोनों को बराबरी पर पाया गया है.

जूलिया गिलार्ड ने कहा, “ये एक बेहद नज़दीकी, कड़ा और मुश्किल मुक़ाबला है. ऐसे मुक़ाबले में एक ही जोख़िम है, वो ये कि रविवार को टोनी एबॉट ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हो सकते हैं. लेकिन वो आपके परिवार के भविष्य और आपकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ा ख़तरा हैं."

उधर लिबरल पार्टी के नेता टॉनी एबट का कहना है, “मैं इस सरकार के ग़लत क़दमों को दुरुस्त करने के लिए दृढ़ संकल्प हूं. इसका मतलब है कि हमें अपना कर्ज़ा लौटाना है साथ ही फ़िज़ूलख़र्ची, नए करों और इस देश में आ रहे शरणार्थियों को रोकना है."वैसे तो कई सीटों पर कांटे की टक्कर है लेकिन इनमें से सबसे ज़्यादा क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स में स्थित हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+