Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

असम में बाढ़ से 50,000 विस्थापित

गुवाहाटी। असम में मूसलाधार बारिश होने की वजह से राज्य के लखीमपुर जिले के कम से कम 40 गावों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते यहां के लगभग 50,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बह्मपुत्र की सहायक नदी सिंगोरा का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ का पानी कम से कम 40 गावों में प्रवेश कर गया है। इन गावों के निवासी रेलवे पटरियों और स्टेशनों पर शरण लिए हुए हैं।

जिले के एक अधिकारी ने बताया, "20 से 25 मीटर ऊंचे दो तटबंधों में दरार पड़नें की वजह से नदी का पानी रिहायसी इलाकों में प्रवेश कर गया है।" अधिकारी के मुताबिक अभी तक बाढ़ की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है। प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है। खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार से धन मिलने के बावजूद तटबंधों की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे लोगों के सामने परेशानियां खड़ी हो रही हैं। स्थानीय निवासी धरनीधर दास ने बताया, "केंद्र सरकार द्वारा तटबंधों के निर्माण और मरम्मत के लिए राशि मुहैया कराई गई है, लेकिन यह राशि अधिकारियों और ठेकेदारों के जेबों में चली गई। तटबंध में दरार पड़ने के परिणाम हमें भुगतने पड़ रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+