आस्ट्रेलिया के चुनाव में महत्वपूर्ण होंगे डाक मतपत्र (लीड-1)
करीब 85 प्रतिशत मतदाताओं के सामान्य मतपत्रों से मतदान करने की उम्मीद है। इनकी गिनती आरंभ है और शनिवार रात तक इन मतपत्रों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है।
परंतु निर्वाचन आयोग ने कहा कि साधारण मतपत्रों की गिनती रविवार तक जारी रहेगी। पूरे देश के 7,700 मतदान केंद्रों पर स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम छह बजे मतगणना आरंभ हुई।
बहरहाल आस्ट्रेलिया के चुनाव कानून के अनुसार मतदान के 13 दिन पहले तक डाक मतपत्रों की गिनती नहीं हो सकती।
समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार चुनाव का परिणाम दो सप्ताह पहले आने की उम्मीद नहीं है।
चुनाव सर्वक्षणों में लेबर पार्टी की उम्मीदवार प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड और विपक्षी लिबरल पार्टी के नेता टोनी एबट के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई गई है।
आस्ट्रेलिया में गुरुवार तक 20 लाख से अधिक मतदाता डाक मतपत्रों का उपयोग कर चुके थे। यह कुल मतदाताओं की संख्या का 14 प्रतिशत है।
चुनाव में 1.4 करोड़ मतदाताओं के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की उम्मीद है। 150 सीटों के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और 76 सीटों वाली सीनेट की 40 सीटों के लिए कुल 1,198 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से आरंभ हुआ। मतदान में कुल 70,000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में कहा गया है कि गिलार्ड की पार्टी को 50.2 फीसदी और एबट के गठबंधन को 49.8 फीसदी मत हासिल हो सकते हैं। अगर विपक्षी गठबंधन अपनी मौजूदा सीटों में 17 सीटों का इजाफा कर लेता है तो वह सरकार का गठन कर लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications