ब्रिटेन के लोगों को बैंकों से ज्यादा जीवनसाथी पर भरोसा
सर्वेक्षण के मुताबिक दुनिया के अन्य देशों के लोग एक ही बैंक की सेवाएं औसतन 14 साल तक लेते हैं। चालू खाता धारक ग्राहकों पर किए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि ब्रिटेन के लोग अपने बैंक के प्रति दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा निष्ठावान हैं।
डेली एक्सप्रेस में शनिवार को प्रकाशित समाचार के मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल पांच में से एक व्यक्ति पिछले 30 साल से अपनी बचत एक ही बैंक के पास रख रहा है।
इसके अलावा ब्रिटेन के करीब 50 प्रतिशत वयस्क पिछले 10 साल से एक ही बैंक के ग्राहक बने हुए हैं जबकि करीब सात प्रतिशत व्यस्कों ने पिछले 10 साल में तीन बार अपना बैंक बदला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications