ईरान का पहला परमाणु संयंत्र शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रूस पहले ही संयंत्र के लिए 82 टन परमाणु ईंधन भेज चुका है। इसे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सील नहीं किया है और यह रिएक्टर के समीप रखा हुआ है।
इस ईंधन को आईएईए के निरीक्षण में धीरे-धीरे परमाणु संयंत्र में उपयोग किया जाएगा। संयंत्र के इस वर्ष के अंत तक राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ने की उम्मीद है।
संयंत्र की विद्युत उत्पादन क्षमता अगले छह या सात महीनों में उच्चतम स्तर 1,000 मेगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है।
संयंत्र के उद्घाटन समारोह में ईरान के परमाणु प्रमुख अली-अकबर सालेही और रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी के अध्यक्ष सेगई किरियेंको उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications