परमाणु विधेयक : रिपोर्ट के अनुचित निर्वहन की जांच के निर्देश
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा महासचिव वी.के.अग्निहोत्री इस मामले की जांच करेंगे।
ज्ञात हो कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की 31 सदस्यीय स्थायी समिति ने परमाणु दायित्व विधेयक का परीक्षण करने के बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पहले इस विधेयक के संशोधनों का समर्थन किया था, लेकिन गुरुवार को उन्होंने उसके एक खण्ड पर आपत्ति खड़ी कर दी। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने उस वाक्यांश को बदल दिया, जिस पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनी थी। खण्ड 17(ए) और 17(बी) के बीच 'एंड' (और) शब्द को जोड़ दिया गया है। वाम दलों ने इस पर पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
भाजपा ने कहा था कि दोनों खण्डों के बीच (एंड) शब्द जोड़ दिए जाने से विधेयक आपूर्तिकर्ता के पक्ष में हो गया है। यानी विदेशी कंपनियों के पक्ष में।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications