बिहार में पैसेंजर रेलगाड़ी में लूट
पुलिस के अनुसार वंशीपुर रेलवे स्टेशन के समीप छह अज्ञात लुटेरों ने वैद्यनाथधाम-किऊल पैसेंजर रेलगाड़ी पर धावा बोलकर उसमें सवार यात्रियों का सामान लूट लिया। इस दौरान विरोध करने वाले एक यात्री को लुटेरों ने गोली भी मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
किऊल राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक क़े. क़े शर्मा ने शनिवार को बताया, "घायल यात्री पंकज कुमार साहनी गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। साहनी का इलाज लखीसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।"
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी किऊल रेल थाने में दर्ज करा दी गई है तथा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications