मप्र में कृषि विज्ञान केंद्र को मंजूरी
थॉमस ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि वर्ष 2010-2011 के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देकर उसे अनुमोदित कर दिया गया है। 11वीं योजना के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 239.86 लाख रुपये का बजटीय प्रावधान रखा गया है। बुनियादी ढांचे संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए 157.90 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केंद्र प्रौद्योगिकी मूल्यांकन, सुधार, अग्रपंक्ति प्रदर्शन और किसानों, ग्रामीण युवाओं तथा विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण आदि का प्रबंध करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications