'दलाई लामा की प्रधानमंत्री से मुलाकात में कुछ भी असामान्य नहीं'
दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधि कलोन टेम्पा सेरिंग ने आईएएनएस से कहा, "वह पिछले 50 वर्षो से भारत में रह रहे हैं। इस बैठक में कुछ भी विशेष नहीं था। उन्होंने भारत द्वारा की गई देखभाल के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।"
बहरहाल उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं के साथ समय-समय पर दलाई लामा की होने वाली मुलाकातों में से यह एक थी।
सेरिंग ने प्रधानमंत्री और दलाई लामा की 11 अगस्त को हुई मुलाकात पर कहा, "इसमें असामान्य क्या है? वह भारतीय नेताओं के साथ मुलाकात करते रहते हैं।"
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के सत्ता में वापस लौटने के बाद से प्रधानमंत्री और दलाई लामा के बीच यह पहली मुलाकात है।
उन्होंने कहा, "उन्होंने उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से एक वर्ष पहले मुलाकात की थी। विदेश मंत्री ने दलाई लामा से मिलने के लिए धर्मशाला की यात्रा की।"
विदेश सचिव निरुपमा राव ने पिछले महीने धर्मशाला का दौरा किया और दलाई लामा तथा उनके वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications