चीन में बाढ़, 51000 सुरक्षित निकाल गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक बयान में प्रांतीय सरकार ने कहा है कि शुक्रवार तड़के शुरू मूसलाधार बारिश की वजह से कुल 230 घर ध्वस्त हुए हैं और डानडांग शहर के कुछ हिस्सों में परिवहन व बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।
प्रांत में बाढ़ आने की वजह से तीन लोग लापता हो गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन और उत्तर कोरिया के बीच में बहने वाली यालू नदी में जलस्तर बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications