बर्लुस्कोनी से जुड़ी युवती ने कारोबारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार पैट्रीजिया डी अदारियो ने एक स्थानीय कारोबारी और एक फुटबाल क्लब के मालिक सल्वातोर डी लोरेंजिस और उनके दो मेहमानों पर यह आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसे दक्षिणी पुगलिया क्षेत्र में सोमवार से गुरुवार तक जबरन एक घर में रखा गया और दुष्कर्म किया गया।
पैट्रीजिया ने कहा, "लोरेंजिस और उनके दो मेहमानों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने ड्रग्स ले रखी थी। मुझे रेलवे स्टेशन छोड़ने से पहले उन लोगों ने मेरा मोबाइल फोन और टेप-रिकार्डर भी छीन लिया"
उधर, लोरेंजिस ले पैट्रीजिया के आरोपों को आधारहीन करार दिया है। उन्होंने एक रेडियो स्टेशन से बातचीत में कहा, "वह पूरी तरह से पागल महिला है। वह ड्रग्स का सेवन करती है और देह व्यापार से जुड़ी है। सारे आरोप झूठे हैं। वह बर्लुस्कोनी की तरह मुझे भी ब्लैकमेल कर रही है।"
पैट्रीजिया पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उसने प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी के साथ एक रात के लिए संबंध बनाने का दावा किया था। बाद में बर्लुस्कोनी ने भी उसके साथ संबंध बनाने की बात स्वीकार की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications