असम-अरूणाचल सीमा विवाद हिंसक हुआ
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एनएससीएन-आईएम के हथियारबंद आतंकवादियों के साथ अरूणाचल प्रदेश के स्थानीय लोग असम के पूर्वी शिवसागर जिले के सरायपुंग गांव में निंरतर हमले कर रहे हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के साथ आ रहे आतंकवादी असम के गांवों पर बार-बार हमला कर रहे हैं। उन्होंने कई घरों में आग लगा दी और कई लोगों पर हमला किया।
समस्या 16 अगस्त को शुरू हुई। अरूणाचल प्रदेश के करीब 200 लोगों ने सरायपुंग गांव पर हमला करके तोड़फोड़ की, एक चाय फैक्टरी में आग लगा दी और नागरिकों पर हमला किया।
अधिकारी ने कहा कि पूरा मामला ग्रामीणों को धमकाने और असम की सीमा में अरूणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा स्थाई निर्माण करने से जुड़ा है। स्थानीय लोगों की मदद से एनएससीएन-आईएम इलाके में पैर जमाने की कोशिश कर रहा है।
एनएससीएन-आईएम के आतंकवादियों ने शुक्रवार को शिवसागर जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह के काफिले पर हमला किया। इसमें उनके दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
एक स्थानीय नेता तरिणी बर्मन ने कहा, "लगातार घुसपैठ से हम बहुत भयभीत हैं और असम सरकार को भरोसा बहाली के लिए सुरक्षा प्रबंध करने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications