छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली गिरफ्तार
राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दक्षिण बीजापुर जिले में गश्त कर रहे पुलिस के दस्ते पर नक्सलियों के एक समूह ने खुले में गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की।
पुलिस अधीक्षक आर.एन. दास ने बीजापुर से आईएएनएस को फोन पर बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जिला पुलिस बल और पुलिस के विशेष अधिकारियों के संयुक्त दल ने घने जंगली इलाके में घुसकर नक्सलियों पर जबर्दस्त हमला किया। नक्सली जंगल में छिप गए, लेकिन हमने उनमें से पांच को पकड़ लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications