Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने का काम शुरू

पंजाब की सीमा से लगे पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में स्थित 225 मीटर ऊंचे बांध से पानी छोड़ने के कारण रोपड़ और अन्य जिलों में सतलुज के निचले बहाव क्षेत्र में बाढ़ आ सकती है।

आजादी के बाद सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के आधुनिक भारत का मंदिर कहा था।

पंजाब सिंचाई विभाग के मुख्य इंजीनियर अमरजीत सिंह दुलत ने कहा कि पंजाब में तत्काल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। जलस्तर के 1,680 फीट होने तक सावधानी बरती जाएगी। शनिवार को जलस्तर 1,670.53 फीट था। आज दिन में करीब 36,000 क्यूूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

दुलत ने कहा, "यदि भाखड़ा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश जारी रही तो हम बाढ़ के दरवाजों को खोलेंगे। तब पंजाब में बाढ़ का खतरा हो सकता है।"

सतलुज,ब्यास और रावी नदियां पंजाब से होकर बहती हैं और हिमाचल प्रदेश में इनके जलग्रहण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से इनका जलस्तर बढ़ गया है।

जिन जिलों से होकर ये नदियां बहती हैं, वहां के प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने के उपाय शुरू कर दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+