दिल्ली में डेंगू के 36 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में डेंगू के 36 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन आज (शनिवार) किसी की मौत नहीं हुई है।"
उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
उल्लेखनीय है कि डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होने वाला रोग है, जिसके लक्षण हैं- बुखार, जोड़ों एवं हड्डियों में दर्द, मतली, उल्टी, सिरदर्द एवं थकावट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications