गुजरात को मिला नया गृह राज्यमंत्री (लीड-1)
अन्य तीन मंत्रियों प्रदीपसिंह जडेजा विधि, न्याय एवं संसदीय मामलों के कार्य देखेंगे। वासुबेन त्रिवेदी उच्चतर शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण तथा कानू भलाला कृषि और जल संसाधन मंत्री बनाए गए हैं।
पटेल ने अमित शाह का स्थान लिया है, जिन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में अभियुक्त बनाए जाने के बाद 24 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। शाह इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications