कैमरन ने अपना घर किराए पर दिया
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कैमरन दंपति ने लंदन में नोटिंग हिल स्थित अपने घर को छोड़ने के बाद इसे किराए पर देने का फैसला किया। प्रधानमंत्री कैमरन अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रह रहे हैं।
कैमरन ने प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों से सरकारी खर्च को कम करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने घोषणा थी कि वह और उनके मंत्री अगले पांच सालों तक अपने वेतन में पांच फीसदी की कटौती करेंगे।
कैमरन की सालाना कमाई 142,500 पाउंड हो रही है जो पूर्व प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन की कमाई की तुलना में 7,500 पाउंड कम है। अब अपना मकान किराए पर देने की वजह से वह 72,000 पाउंड प्रति वर्ष की निजी कमाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications