सोमनाथ के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल हुईं : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इन उपलब्धियों में लोकसभा टीवी चैनल शामिल है। प्रधानमंत्री ने इसके लिए चटर्जी को बधाई दी।

चटर्जी की आत्मकथा 'कीपिंग द फेथ' के विमोचन हेतु यहां आयोजित एक समारोह में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, "अंतरसंसदीय संपर्को में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, संसदीय समिति व्यवस्था मजबूत हुई, लोकसभा चैनल शुरू हु़आ और नागरिकों के सूचना के अधिकार के जरिए अधिक पारदर्शिता लाई गई।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक व सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर चुनौतियों के बावजूद अपने जोरदार और क्रियाशील लोकतंत्र की मदद से अपने को मजबूती के साथ खड़ा रख पाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा, "भारतीय राजनीति के समक्ष एक मुद्दा यह खड़ा है कि संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी व अर्थपूर्ण कैसे बनाया जाए।"

ज्ञात हो कि 14वीं लोकसभा (2004-2009) के अध्यक्ष चटर्जी ने उस समय अपना पद छोड़ने से इंकार कर दिया था, जब वामदलों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से, भारत-अमेरिका के बीच हुए हुए असैन्य परमाणु समझौते के बाद जुलाई 2008 में समर्थन वापस ले लिया था। चटर्जी ने अपनी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के निर्देश के बावजूद ऐसा किया था। उसके बाद माकपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+