राष्ट्रमंडल खेल : विशेष मार्गो की जांच रविवार से
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली यातायात पुलिस राष्ट्रमंडल खेल स्थल तक पहुंचने के लिए बनाए गए विशेष मार्गो की जांच रविवार से शुरू करेगी। ये मार्ग खेल अधिकारियों, एथलीटों एवं पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं।
विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चड्ढा ने आईएएनएस को बताया, "हम इस सप्ताह खास तौर से बनाए गए मार्गो की जांच शुरू करने जा रहे हैं। इनमें से कुछ मार्ग कम चौड़े यानी सिर्फ दो लेन के हैं। हमें यह देखना है कि लेन और अन्य वाहनों के बीच कैसे तालमेल बैठाया जा सकता है।"
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से खेल गांव तथा विभिन्न खेल आयोजन स्थलों तक जाने के लिए 36 आरक्षित लेन बनाए गए हैं। ये लेन सड़कों की दाईं तरफ होंगे और उन पर संकेत चिह्न् तथा राष्ट्रमंडल खेल का लोगो लगा होगा।
चड्ढा ने बताया कि इन लेनों की सुरक्षा के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के विस्तृत बल को लगाया जाएगा, जिसमें 5,500 जवान और 1,000 से अधिक स्वयंसेवी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा, "इन समर्पित लेनों पर यातायात पुलिस, स्वयंसेवी और दिल्ली पुलिस नजर रखेगी। इन पर संकेत-चिह्न् लगाए जाएंगे, ताकि पता चल सके कि ये समर्पित लेन हैं।"
चड्ढा के अनुसार चालकों को समर्पित लेनों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा तथा लेन प्रबंधन भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस लोगों को यातायात के बारे में जानकारी तथा समर्पित लेनों पर चलने से बचने की सलाह देगी। ये जानकारियां सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' एवं 'ट्विटर' पर भी उपलब्ध रहेंगी।
चड्ढा ने बताया कि समर्पित लेनों के अलावा यातायात पुलिस ने हाल ही में अपने दस्ते में 200 तेज गति से चलने वाली बाइक, 300 महिला यातायात पुलिसकर्मियों को शामिल किया है एवं रेडियो प्रसारण कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें श्रेष्ठ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दिल्लीवासियों को सुरक्षा संदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications