बॉस की बेटी को वोट देने का आदेश
समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक सौदर्य प्रतियोगिता में 18 वर्षीय क्रिस्टी डे को बाकी 59 प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा वोट मिले।
शुक्रवार को यह खुलासा हुआ कि एडिनबर्ग वूलन मिल के 500 स्टोर के कर्मचारियों को क्रिस्टी को वोट देने के लिए कहा गया था। क्रिस्टी के पिता इस कंपनी के मालिक हैं।
कंपनी के सभी कार्यालयों में भेजे गए ई-मेल के खुलासे से पता चला कि कंपनी के वाणिज्यिक निदेशक ने ई-मेल के जरिए लिखा, "मुझे इस बात की जरूरत और उम्मीद है कि आज कंपनी के प्रत्येक स्टोर से कम से कम 10 वोट किए जाएं। मेरा मतलब है सभी कर्मचारी वोट करें।"
सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करने वाली कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इस निर्देश से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।
मिल के एक कर्मचारी ने हालांकि कहा, "यह बहुत ही अपमानजनक है कि बॉस की बेटी को मिस इंग्लैंड बनाने के लिए कंपनी के हर कर्मचारी को वोट देने के लिए कहा जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications