आस्ट्रेलिया में हजारों विवाहों की वैधता खतरे में

आस्ट्रेलिया में अनुष्ठाता या सेलीब्रंट्स विवाह कार्य संपन्न कराते हैं।

अनुष्ठाता को विवाह की वैधता के लिए विवाह कानून के शब्दों का सटीक उच्चारण करना होता है। समाचार पत्र 'सिडनी मोर्निग हेराल्ड' के मुताबिक संघीय अटॉर्नी जर्नल के विभाग ने जांच की है कि पिछले साल हुए 80 प्रतिशत विवाह समारोहों में कानूनी आवश्यकताएं पूरी नहीं हुईं।

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनुष्ठाताओं ने अपने पांच साल की समीक्षा के बाद विवाह के 336 मामले पेश किए। इनमें से 261 मामलों में विवाह कानून की धारा 45/या 46 का अनुपालन नहीं हुआ।

अनुष्ठाताओं के संगठन 'आस्ट्रेलियन मैरिज सेलीब्रंट्स' के अध्यक्ष कीथ लैमोंड का कहना है कि जब उन्होंने नए अनुष्ठाताओं द्वारा कराए गए विवाह समारोहों की जांच की तो पाया कि उनमें कानून का 100 प्रतिशत पालन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर विवाह समारोहों में गलत शपथ उच्चारित की गईं।

विभाग द्वारा 2008 में निकाली गई एक प्रशिक्षण डीवीडी में कहा गया है कि विवाह समारोहों के दौरान जो शपथ पढ़ी जाती हैं वे कानूनी तौर पर बहुत महत्वपूर्ण हैं। विवाह के दौरान धारा 45 का पालन न करने पर उसे अवैध ठहराया जा सकता।

पारिवारिक मामलों से संबंधित अदालत विवाह को अवैध ठहरा सकती है और वसीयत, निवास वीजा और बैंक ऋण पर इसका असर पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+